“जिनमें अकेले चलने का होंसला होता हैं, उनके पीछे एक दिन काफिला होता हैं।”
@successmatters4me
Ritesh Agarwal’s Biography | Networth | Lifestyle | Age | Hobbies | Daily Routine | Family Life & More
दोस्तों भारत के सबसे युवा अरबपति रितेश अग्रवाल के जीवन पर आधारित यह Ritesh Agarwal Biography in Hindi एक मोटिवेशनल कहानी है, जो आपके जीवन व सोचने के नजरिये को बदल सकती है। आप चाहे महिला है या पुरुष, यह रितेश अग्रवाल की जीवनी आपके लिए एक Life Changing Biography साबित हो सकती है।
आपको इस Ritesh Agarwal’s Hindi Biography से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और आप अपनी जिन्दगी के प्रति Motivate व inspire हो जाओगे।
भारत के सबसे युवा अरबपति रितेश अग्रवाल की जीवनी।

17 साल का एक पतला लंबा लड़का, जो एक मध्यमवर्गीय मारवाड़ी परिवार से आया था। कोई भी उन्हें देखकर यह नहीं कह सकता था कि यह लड़का 8300 करोड़ की ओयो कंपनी खड़ी कर सकता है। केवल 17 साल की उम्र में जब उनकी उम्र का कोई दूसरा बच्चा केवल किताबों में ही उलझा रहता है। रितेश अग्रवाल एक बिजनेसमैन बनने का सपना देख रहे थे।
ओयो रूम्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल की इस बायोग्राफी में हम जानेंगे कि कैसे रितेश अग्रवाल ने ना केवल 8300 करोड रुपए की ओयो कंपनी खड़ी की बल्कि हुरुन रिच लिस्ट 2020 के अनुसार वे इंडिया के सबसे युवा अरबपति भी बने।
Ritesh Agarwal के बारे में | About Ritesh Agarwal
Ritesh Agarwal का पूरा नाम – | रितेश अग्रवाल |
Ritesh Agarwal की नागरिकता – | भारतीय |
Ritesh Agarwal का जन्म – | 16 नवंबर 1993 |
Ritesh Agarwal का जन्म स्थान – | कट्टक, ओडिशा ( भारत ) |
Ritesh Agarwal कौन हैं – | बिजनेसमैन, निवेशक, कंप्यूटरप्रोग्रामर |
Ritesh Agarwal को क्यों जाना जाता है – | ओयो रूम्स के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में ( Oyo rooms founder, Oyo rooms owner, CEO of Oyo. ) |
Ritesh Agarwal की Networth – | 1.1 बिलियनडॉलर्स ( विकिपीडिया के 12 /02 /2023 के आकड़ो के अनुसार ) |
Ritesh Agarwal की salary – | लगभग 1.5 करोड़ रूपए महीना |
Ritesh Agarwal की Age – | 29 साल ( 16 नवंबर 2022 के अनुसार ) |
Oyo Life Customer Care Number – | 93 1393 1393 ( INDIA ) |
Oyo rooms Full Form – | On Your Own |
Oyo Rooms की Total Net worth – | US$1.1 billion ( February 2023 के अनुसार ) |
Ritesh Agarwal कौन है | Who is Ritesh Agarwal?
रितेश अग्रवाल एक भारतीय उद्यमी, एक सेल्फ मेड बिलिनियर और ओयो रूम्स के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनकी कंपनी को मुख्यतया ओयो के नाम से ही जाना जाता जिसका मुख्य बिज़नेस अपने ग्राहकों को किफ़ायती होटल् रूम्स उपलब्ध करवाना है।
शुरुआत में उन्होंने अपना बिज़नेस भारत के केवल एक छोटे से शहर से शुरू किया था और आज वे भारत के 230 शहरों के लगभग 8500 होटलों जुड़े हुए है। ओयो रूम्स का नेटवर्क न केवल भारत में ही बल्कि भारत के अलावा चाइना, मलेशिआ, नेपाल, UAE तथा इण्डोनेशिआ आदि देशों में भी फैला हुआ है।
Ritesh Agarwal का जन्म | Ritesh Agarwal’s birth and his parents
रितेश अग्रवाल का जन्म 16 नवंबर 1993 को उड़ीसा के कटक जिले में, बिस्म नामक जगह पर हुआ था। रितेश अग्रवाल का परिवार एक मध्यमवर्गीय मारवाड़ी परिवार है। उनकी माता एक ग्रहणी व उनके पिता एक छोटे बिजनेसमन है जो बुनियादी ढांचा निर्माण संबंधी कार्य करते हैं।
Ritesh Agarwal की शिक्षा | Ritesh Agarwal’s Education
रितेश अग्रवाल उड़ीसा के कटक जिले में ही पले बढ़े हैं और उनकी आरंभिक शिक्षा उन्होंने अपने जिले में ही पूरी की है। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई अपने जिले के सेंट जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए दिल्ली आ गए जहां उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड फाइनेंस ( Indian School of Business and Finance ) में दाखिला ले लिया।

Ritesh Agarwal का आरंभिक जीवन | Ritesh Agarwal’s early life
लेकिन उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया। रितेश अग्रवाल को बचपन से ही कंप्यूटर से बहुत लगाव था। वे हमेशा ही कंप्यूटर से चिपके रहते थे और हमेशा ही कुछ नया सीखते रहते थे। जब वे केवल 8 साल के थे उसी समय उन्होंने कंप्यूटर कोडिंग करना शुरू कर दिया था।
Ritesh Agarwal के द्वारा Oyo Rooms की स्थापना।
रितेश अग्रवाल द्वारा ओयो रूम्स की स्थापना केवल 17 साल की उम्र में ओरावेल स्टे प्राइवेट लिमिटेड ( Oravel Stays Pvt. Ltd. ) के रूप में की थी। यह उनका पहला स्टार्टअप था जो उन्होंने 2012 में अपनी कॉलेज की पढ़ाई को बीच में छोड़ने के बाद शुरू किया था।
ओरावेल एक तरह का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर था जिसको इस तरह से डिजाइन किया गया था कि यह ग्राहकों के लिए कम बजट आवास की लिस्टिंग व बुकिंग को सक्षम बना सकता था। क्योंकि रितेश अग्रवाल खुद भी घूमने फिरने के शौकीन रहे हैं इसलिए उन्होंने जल्दी ही यह महसूस किया कि हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में एकरूपता की कमी है तथा ग्राहक मिलने वाली सुविधाओं का पहले से ही अंदाजा नहीं लगा पाते हैं।
इसके लिए उन्होंने महीनों तक कई सस्ते होटलों में स्टे किया। वे वहां के कस्टमर की कॉल को अटेंड किया करते थे तथा उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनते थे। इसके अलावा वे होटल के प्रति ग्राहक की क्या उम्मीद है, को भी बारीकी से जानने की कोशिश करते थे। उनके लिए एक जमीनी सीख साबित हुई, जिसकी मदद से उनको 2013 में ओरावेल को ओयो रूम्स में बदलने में मदद मिली।
इस प्रकार उन्होंने 2013 में अपने ग्राहकों के लिए एक सस्ती और मानवीकृत आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रमुख प्रस्ताव के साथ ओयो रूम्स की पेशकश की और मई 2013 में ही ऑरवेल से ओयो रूम्स का जन्म हुआ। द न्यूयॉर्क टाइम्स के शोध के अनुसार ओयो रूम्स एक ऐसी स्टार्टअप कंपनी है जो कम बजट आवास उपलब्ध करा कर अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करती है।
Ritesh Agarwal की कुल संपत्ति | Ritesh Agarwal net worth?
हुरुन रिच लिस्ट 2020 के अनुसार रितेश अग्रवाल की कुल संपत्ति 1.1 बिलीयन डॉलर यानी लगभग 8300 करोड रुपए है। केली जेनर के बाद रितेश अग्रवाल दुनिया के दूसरे व भारत के पहले सेल्फ मेड बिलेनियर है। भारत के 154 शहरों में लगभग 2200 होटल, ओयो रूम्स द्वारा संचालित है। रितेश अग्रवाल का मंथली रेवेन्यू 3.5 मिलियन डॉलर है।
Ritesh Agarwal का व्यक्तिगत जीवन | Personal life of Ritesh Agarwal
रितेश अग्रवाल एक मारवाड़ी परिवार से संबंध रखते हैं। रितेश के अलावा उनके परिवार में उनके माता-पिता व उनके दो भाई बहन भी हैं। रितेश अग्रवाल ने कुछ समय के लिए राजस्थान के कोटा जिले में आईआईटी की तैयारी भी की थी लेकिन बिजनेसमैन बनने के जूनून ने उन्हें इसमें भी सफल नहीं होने दिया ।
उनके बिलेनियर बनने तक उनके परिवार की वित्तीय स्थिति सही नहीं थी और ओयो रूम्स के शुरुआती समय में उन्हें अपने दैनिक खर्चों के लिए सिम कार्ड बेचने का काम भी करना पड़ा था। रितेश अग्रवाल एक 26 साल के अविवाहित युवक हैं।
Ritesh Agarwal की उपलब्धियां | Achievements of Ritesh Agarwal
- 1. भारत के सबसे युवा मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
- 2. बिजनेस वर्ल्ड यंग एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड विजेता है।
- 3. थिएल फेलोशिप हासिल करने वाले एशिया के पहले व्यक्ति हैं।
- 4. फोर्ब्स की 30 अंडर 30 लिस्ट में स्थान हासिल करने वाले व्यक्ति हैं।
Ritesh Agarwal व ओयो रूम्स के बारे में कुछ रोचक तथ्य।
- रितेश अग्रवाल की ओयो रूम्स भारत की सबसे बड़ी होटल चैन कंपनी के साथ-साथ साउथ एशिया की भी सबसे बड़ी होटल चैन कंपनी बन चुकी है।
- ओयो रूम्स 2020 तक दुनिया की सबसे बड़ी होटल चैन कंपनी बन जाएगी।
- भारत के अलावा मलेशिया, श्रीलंका, नेपाल, चीन और इंग्लैंड जैसे बड़े देशों में भी अपना व्यापार कर रही है।
- ओयो का मतलब ऑन योर ओन ( On Your Own ) है।
- हर दिन लगभग 3.5 लोग पूरी दुनिया में ओयो रूम्स को बुक करते हैं।
इनके बारे में भी पढ़ें -:
- राकेश झुनझुनवाला की जीवनी। Rakesh Jhunjhunwala Biography In Hindi
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Biography of Draupadi Murmu in Hindi
- वारेन बफ़ेट की प्रेरणादायक जीवनी | Warren Buffett Biography In Hindi
हम उम्मीद करते हैं की आपको यह ब्लॉग बहुत अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं, ताकि हम आपके लिए इसी तरह की मोटिवेशनल जानकारी लाते रहे। इसके अलावा आप इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
ताकि जो लोग जीवन में कुछ करना चाहते हैं, कुछ बनना चाहते हैं। लेकिन जीवन की परेशानियों के कारण, उन्होंने हार मान ली है। तो वे लोग इस ‘Oyo Rooms Owner Ritesh Agarwal Biography In Hindi‘ से प्रेरित हो सकें।
इसी तरह की और मोटिवेशनल जानकारी के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और टेलीग्राम पर फॉलो करें।
Related Tags -:
Ritesh Agarwal Biography In Hindi, Ritesh Agarwal Biography, Ritesh Agarwal Oyo, Ritesh Agarwal Story, Ritesh Agarwal Biography Hindi Mein, Ritesh Agarwal Oyo Founder, Ritesh Agarwal Oyo Story Hindi Mein, Ritesh Agarwal Story, Oyo Ceo Ritesh Agarwal Kon Hain, Ritesh Agarwal Biography Hindi Me, Oyo Founder Ritesh Agarwal Ki Jeevani, Ritesh Agarwal Lifestyle, Ritesh Agarwal Oyo Rooms, Ritesh Agarwal Net Worth, Ritesh Agarwal Life Story In Hindi, Ritesh Agarwal Oyo Company, Ritesh Agarwal Oyo Founder, Oyo Ritesh Agarwal Ka Jeevan Parichay, Ritesh Agarwal Wife, Ritesh Agarwal Journey