“जिस व्यक्ति को कल की बीमारी है, वह दुनिया का सबसे दुर्भाग्यशाली आदमी है।”
― G.I. Gurdjieff
वास्तविक जीवन पर आधारित यह Motivational Kahani in Hindi आपके जीवन व सोचने के नजरिये को बदल सकती है। आप एक महिला है या पुरुष, यह Short Hindi Story आपके लिए एक Life Changing Story साबित हो सकती है।
आपको इस Hindi Story With Moral से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और आप अपनी जिन्दगी के प्रति मोटीवेट व इंस्पायर जाओगे।
Motivational Kahani in Hindi | Hindi Motivational Kahani

एक गांव में एक बार एक बूढ़ा व्यक्ति रहने आया। वह दुनिया के सबसे बदनसीब और दुर्भाग्यशाली लोगों में से एक था। वह जो काम करता था वही बिगड़ जाता था। वह जहां भी जाता था उसकी बदनसीबी उसके साथ जाती थी। वह हमेशा उदास रहता, हमेशा शिकायत करता रहता और हमेशा दूसरों के साथ लड़ते झगड़ते रहता था।
वह जितना अधिक बूढ़ा होता जा रहा था वह उतना ही अधिक दुर्भाग्यशाली होता जा रहा था। उसके झगड़ालू रवैये ने दूसरों में भी नाखुशी की भावना पैदा कर दी थी। पूरा गांव उसके इस रवैये से परेशान होकर थक चुका था। अब लोग उससे बात करने से बचने लगे थे। कोई भी उसके पास नहीं जाता और वह बूढ़ा व्यक्ति अब अकेले बैठे ही अपने आप में ही बड़बडाता रहता था।
लेकिन एक दिन एक अविश्वसनीय बात हुई। गांव का हर कोई व्यक्ति उस बूढ़े व्यक्ति के बारे में ही बात कर रहा था। पूरे गांव में यह बात आग की तरह फैल गई थी कि वह बूढ़ा आदमी अब बहुत खुश रहता है। अब वह किसी भी बात को लेकर कभी शिकायत नहीं करता है। अब वह हर समय मुस्कुराता रहता है और किसी से लड़ता झगड़ता भी नहीं है। यहां तक कि अब उसका चेहरा भी हंसी से खिलखिलाता रहता है।
लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था। सभी यह बात सोचने पर मजबूर थे कि यह कैसे हो सकता है। सभी को यही लग रहा था कि शायद यह अफवाह होगी। इस बात की सत्यता जानने के लिए एक दिन पूरा गांव इकट्ठा होकर उस बूढ़े व्यक्ति के पास गया। वहां जाकर देखा तो वह बूढ़ा व्यक्ति सच में मुस्कुरा रहा था। अब उसके चेहरे पर गुस्से की जगह एक हल्की सी मुस्कुराहट थी।
सभी ने बूढ़े व्यक्ति से उसकी खुशी का कारण पूछा।
गांव वाले -: “आपको अचानक से क्या हो गया है। पहले तो आप हमेशा उदास रहते थे, सबसे झगड़ते थे, शिकायत करते थे। लेकिन अब आप इतने खुश कैसे रहते हैं।”
उस बूढ़े आदमी ने जवाब दिया -: ” मुझे कुछ नहीं हुआ है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। आज तक में खुशी का पीछा करता आ रहा था। मैं भौतिक चीजों में खुशी ढूंढ रहा था। जो कि बेकार था। अब मैंने खुशी का पीछा करना छोड़ दिया है। अब मैंने बिना खुशी जीने का फैसला किया और बस जीवन का आनंद लिया। इसलिए अब मैं खुश हूं।”
आप इस Motivational Kahani in Hindi से क्या सीख सकते हैं ?
” ख़ुशी पाने के लिए भौतिक चीजों के पीछे मत भागो। बस जीवन का आनंद लो। खुश रहने के लिए सभी चीजें भगवान ने हमें पहले से ही दी हुई हैं।”
इनके बारे में भी पढ़ें -:
आपको मेरा यह ब्लॉग ‘Motivational Kahani in Hindi‘ कैसा लगा, मुझे कमेंट करके बताएं।
अगर आपको यह Hindi Motivational Kahani अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को भी शेयर करें।
ताकि जो लोग जीवन में कुछ करना चाहते है, कुछ बनना चाहते। लेकिन जीवन की मुसीबतों के कारण हार मान कर बैठ गए है वे इस Motivational Kahani in Hindi से inspire हो सके, motivate हो सके।
मेरे फेसबुक पेज पर जाकर इसे लाइक व अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, लिंक नीचे दे दिया गया है।
https://www.facebook.com/successmatters4me-113401247074883
such a Very nice story i have ever seen .