Best Life Struggle Motivational Quotes In Hindi

Life Struggle Motivational Quotes In Hindi

“माना की सफलता के लिए संघर्ष करना कठिन है
लेकिन जीने के लिए संघर्ष करना उससे भी ज़्यादा कठिन है।”

#Struggle Motivational Quotes

दोस्तों, अपने लक्ष्य का पीछा करने के दौरान संघर्ष एक जरुरी हिस्सा होता है। जब आप अपने सपनों का निर्माण करने की कोशिश कर रहे होते हैं उस समय कुछ भी आसान नहीं होता। संघर्ष से सफलता तक का रास्ता तय करने के दौरान कठिनाइयां और मुश्किलें आपके निरंतर साथी रहते हैं।

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस तरह के संघर्ष से गुजर चुके हैं, जिससे अभी आप गुजर रहे हैं और ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो अभी इन संघर्षों का सामना कर रहे हैं। इसलिए निश्चित रूप से आप अपने संघर्ष में अकेले तो नहीं है। दोस्तों ये Life Struggle Motivational Quotes In Hindi आपको ऐसी ही कठिन परिस्थियों में डटे रहने और संघर्ष करते रहने का साहस देंगें।

Best Life Struggle Motivational Quotes In Hindi

जीवन में ऐसे कई मौके आएंगे 

  • जब आप हार मानने के करीब होंगे, 
  • जब आप गिव अप करना चाहेंगे, 
  • जब आप उस काम से नफरत करेंगे, जो आपने चुना है। 

उस समय आपको उन लोगों की और देखना होगा जो पहले ही उस संघर्ष से गुजर चुके हैं। यह वही लोग हैं जो आपको याद दिलाएंगे कि आपका वर्तमान संघर्ष इसके लायक क्यों है। 

तो आइए देखें इतिहास के कुछ सबसे सफल लोगों का संघर्ष के बारे में क्या कहना है।

1. “ताकत और विकास निरंतर प्रयास और संघर्ष से आते है।”

— नेपोलियन हिल

संघर्ष विकास की पूर्व शर्त है। बिना संघर्ष किए हम कभी भी अपने प्रदर्शन के वर्तमान स्तर से आगे नहीं बढ़ सकते। एक तरह से संघर्ष, प्रशिक्षण का ही दूसरा रूप है। यह हमें तैयार करता है और अगले कदम के लिए तैयार होने के लिए मजबूर भी करता है। जिस क्षण हम संघर्ष करना छोड़ देते हैं। हमारा विकास भी वहीं रुक जाता है। इसलिए जीवन में संघर्ष करना कभी ना छोड़े।

2. “मेरी सफलता को देखो, मैंने इसे रातों-रात हासिल नहीं किया। यह मेरे कई वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। हर साल, मेरे प्रदर्शन में धीरे-धीरे सुधार हुआ है।”

— मोहम्मद फराह

संघर्ष और उसके अनुरूप सुधार करना कई वर्षों से चल रही प्रक्रिया का परिणाम होता है। रातों-रात कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। वर्षों की मेहनत के बिना कुछ भी हासिल करना संभव नहीं है। हर दिन आप पहले से थोड़ा बेहतर होते जाते हैं। हर साल आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाते हैं। हमेशा ऐसा नहीं होता कि सुधार आसानी से मापने योग्य हो। लेकिन यह सुनिश्चित करें कि आप लगातार सुधार कर रहे हो। यह तभी संभव है जब आप संघर्ष करते हुए लगातार आगे बढ़ते रहते हैं।

3. “खुद को किसी ऐसी चीज का हकदार महसूस ना करें जिसके लिए आपने पसीना नहीं बहाया हो और जिसके लिए आपने संघर्ष नहीं किया।”

— मैरियन राइट एडेलमैन

जब तक आप आराम से हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे, तब तक कोई विशेष परिणाम प्राप्त करने की उम्मीद भी ना करें। संघर्ष से गुजरना ही एक ऐसा तरीका है जिसमें आप अपने अधिकार पाने जा रहे हैं और उस काम में सफल होने जा रहे हैं, जो आप करते हैं। उधमिता में पात्रता के लिए कोई स्थान नहीं है।

ऐसा नहीं है कि आपने एक बार कुछ किया तो आप इसे दोबारा से बिना संघर्ष के कर लेंगे। ऐसा भी नहीं है कि अगर आपने अपने क्षेत्र में एक अलग प्रतिष्ठा बना ली है, तो आप इस बिंदु से जो भी करेंगे वह सफल होगा। हर यात्रा का अपना संघर्ष होता है। प्रत्येक सार्थक लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष की आवश्यकता होती है।

4. “मेरी कहानी संघर्ष का स्वतंत्रता गीत है यह किसी उद्देश्य को खोजने के बारे में और इस बारे में भी की डर को कैसे दूर किया जाए और अपने से बड़े कारणों के लिए कैसे खड़े हो।”

— कोरेटा स्कॉट किंग

संघर्ष, उद्देश्य से अटूट रूप से जुड़ा हुआ है। हम संघर्ष करते हैं, क्योंकि हम कुछ सार्थक करने की दिशा में काम कर रहे हैं, क्योंकि हम अपनी पहुंच से बड़ी किसी चीज को हकीकत में बदलने के मिशन पर हैं। इस तरह के उद्देश्य वास्तव में बहुत बड़े होते हैं, इतने बड़े कि कभी-कभी हमें खुद पर यकीन नहीं होता कि कभी यह वास्तविकता में बदल सकते हैं।

इसलिए भय और शंका हमारे निरंतर साथी रहते हैं। यह अज्ञात का डर है। यह यकीन ना कर पाने का डर है कि जो हम कर रहे हैं उसमें हम कभी सफल होंगे या नहीं। एक यह डर की क्या हम इस संघर्ष की स्थिति में हमेशा रहने वाले तो नहीं हैं। लेकिन कभी भी डर से ना करें। खुद पर भरोसा रखें। संघर्ष करते रहे। आप एक दिन जरुर सफल होंगे।

5. “संघर्ष के बारे में संघर्ष ना करें। दूसरे शब्दों में जीवन उतार-चढ़ाव से भरा है। इसलिए आप संघर्ष कर रहे हैं, तो चिंता न करें। क्योंकि हर किसी को किसी ना किसी बिंदु पर संघर्ष करना पड़ता है।”

— शान कोवे 

संघर्ष करना और संघर्ष ना करना हमेशा एक घटनाचक्र में चलते हैं यानी एक के बाद दूसरा आता है। मान लो कुछ समय से आप किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आपके पास जो कुछ भी है उसके साथ आप उस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन चीजें थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि चुनौतियां बहुत ज्यादा है। 

फिर एक दिन आप जो करना चाहते हैं उसमें सफल हो जाते हैं। आप थोड़ी शांति महसूस करते हैं, थोड़ा आराम महसूस करते हैं। लेकिन इससे पहले कि आप इसे जान पाते, आपके दिमाग में कुछ नया आता है, कुछ ऊंचा, कुछ ऐसा जिसे हासिल करना और भी मुश्किल है और वह आपके लिए और भी ज्यादा सार्थक है। 

हम मनुष्य के रूप में कभी भी पूरी तरह से संतुष्ट होने के लिए नहीं बने हैं। हम हमेशा अधिक चाहते हैं। हम हमेशा ऊंचा चढ़ना चाहते हैं। बस यही हमारे स्वभाव में है। इसलिए अगर हम अभी संघर्ष कर रहे हैं तो एक समय ऐसा भी आएगा जहां हमें संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर हम अभी संतुष्ट हैं तो हमेशा एक समय ऐसा भी आता है जहां हमें संघर्ष करना पड़ता है।

6. “हम सभी को प्रेरणा के ऐसे स्त्रोत को खोजने की जरूरत है जो हमें आगे बढ़ाता है, जो हमें इस संघर्ष को लंबे समय तक बनाए रखने की ताकत और धैर्य देता है।”

— विनोना लाड्यूक

क्योंकि हम जानते हैं कि हमें लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ सकता है। इसलिए हमें कुछ ऐसा खोजने की जरूरत है जो सालों तक हमारे लिए उर्जा और प्रेरणा का स्त्रोत बना रहे। हमें खुद ही अपनी जरूरतों को समझना पड़ेगा और हमें यह भी समझना होगा कि तमाम मुश्किलों के बाद हम अपनी इन जरूरतों को कैसे पूरा कर सकते हैं।

किसी के लिए आगे बढ़ने का यह प्रेरणा स्त्रोत खेल में कुछ करना हो सकता है, किसी दूसरे के लिए गरीबों की मदद करना हो सकता है तथा किसी तीसरे व्यक्ति के लिए यह एक रचनात्मक जुनून हो सकता है, जिसका वह पीछा करता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप की प्रेरणा का स्त्रोत क्या है। लेकिन आपको यह पता लगाने की जरूरत है कि वह कौन सी चीज है जो आपको आगे बढ़ने में मदद करने वाली है, वही आपका प्रेरणास्रोत होगा।

7. “कड़ी मेहनत करना, लगातार प्रयत्न करना और कुछ आदर्शों पर खरा उतरना यही एकमात्र संघर्ष के योग्य है।”

— विलियम ओस्लेर  

संघर्ष के अपने सबसे कठिन दौर में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना सबसे महत्वपूर्ण बात है,जो आप कर सकते हैं। क्योंकि इसी से आप संतुष्ट और आत्मसम्मान की भावना हासिल करने जा रहे हैं। अगर आपने वह सब किया, जो आप कर सकते थे तो, भले ही अपने जीवन के अंत में आपने वह हासिल नहीं किया, जो हासिल करने की आपने सोची थी तो, कम से कम आपने वह किया तो जो इसे हासिल करने के लिए आप कर सकते थे। अगर आप यहां से असफल भी होते हैं तो आपको पछताना नहीं पड़ेगा कि “मैंने कोशिश नहीं की।”

8. “कल मैंने संघर्ष करने का साहस किया और आज मैं जीतने की हिम्मत रखता हूं।”

— बेर्न्डेट डेल्विन

संघर्ष तैयारी का एक दूसरा रूप है। इससे पहले कि हम किसी चीज को वास्तविकता में बदल सके, हमें सबसे पहले आवश्यक कौशल, सही मानसिकता और आगे बढ़ते रहने के लिए दृढ़ मानसिक शक्ति प्राप्त करने की आवश्यकता है। भले ही आज आपको संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन संघर्ष के इस दौर में आप अपने भविष्य की सफलता की नीव रख रहे हैं।

इस दौरान कोई भी प्रयास असफ़ल नहीं जाता। सभी आपको ऐसे मुकाम तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं जहां आप अपना अगला कदम बढ़ा सकते हैं, वह बिंदु जहां आप अपने वर्तमान प्रतिबंधों से आगे बढ़ सकते हैं और अपने जीवन के अगले चरण में आगे बढ़ सकते हैं।

9. “मुझे खुशी है कि मुझे संघर्ष करना पड़ा, इसने मुझे वह कलाकार बना दिया, जो मैं अभी हूं।”

— जेस्सी जे 

हम वह व्यक्ति बनने के लिए पैदा हुए हैं, जो हम बन सकते हैं यानी मनुष्य के रूप में हमारी सर्वश्रेष्ठ प्रतिकृति। यह उन संघर्षों के माध्यम से ही संभव है जिनका हम हर दिन सामना करते हैं। एक प्रकार से विभिन्न बाधाओं की पराकाष्ठा से ही, जिन्हें हमने जीवन भर पार किया है, हमारी पहचान बनती है।

एक व्यक्ति के रूप में हमारे जीवन की सबसे कठिन परिस्थितियां हमारे अपने विकास को सबसे अधिक प्रभावित करती हैं। कठिन परिस्थितियों में ही हमें सबसे प्रभावशाली निर्णय लेने होते हैं। जब हम इन निर्णयों का पुनरावलोकन करते हैं तो हमें पता चलता है कि हम ‘कौन’ हैं और हम ‘कौन’ बन सकते हैं।

10. “मेरा विश्वास करो, संघर्ष के बिना पुरस्कार इतने महान नहीं लगते।”

— विल्मा रूडोल्फ

यह संघर्ष ही है जो हमारी सारी सफलताओं को अंत में सार्थक बना देता है। हमने जो हासिल किया है, हम उसकी कभी भी सराहना नहीं कर सकते, अगर हम पहले सभी कठिनाइयों से नहीं गुजरे हो। जरा इसके बारे में सोच। जब आप किसी चीज के लिए कड़ी मेहनत करते हैं तभी आप अंत में उसके लिए शुक्रगुजार होते हैं और उस चीज की वैल्यू समझते हैं। जिस चीज के लिए आपने संघर्ष ही नहीं किया अगर वह चीज आपके जीवन में आ भी जाती है तो आप उसकी कभी वैल्यू नहीं समझेंगे और कभी भी अपने आप को उसके लिए शुक्रगुजार भी महसूस नहीं करेंगे।

आप इन Struggle Motivational Quotes In Hindi से क्या सीख सकते हैं?

दोस्तों, जीवन एक यात्रा है और इस यात्रा में संघर्ष करना है अपरिहार्य है। चिंता मत करो, इस यात्रा में आप अकेले नहीं है। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो ऐसा कर रहे हैं। आप जो अनुभव करते हैं, उसमें कुछ भी अजीब या असामान्य नहीं है। अगर आप संघर्ष कर रहे हैं तो यह दुनिया की सबसे सामान्य बात है, क्योंकि सभी संघर्ष करते हैं। संघर्ष को गले लगाओ, इसके साथ जियो। 

लेकिन एक चीज जो सबसे महत्वपूर्ण है वह यह है कि आप संघर्ष के बाद भी हमेशा आगे बढ़ते रहें। किसी भी बाधा या किसी भी कठिनाई को इस बात की इजाजत ना दें कि वे आपका रास्ता रोक सके। चलते रहो और अंत में आप अपनी मंजिल तक पहुंच जाओगे।

दुनिया के सभी महानतम लोगों ने संघर्ष का सामना किया है। वास्तव में यह संघर्ष को गले लगाने और इसके साथ आगे बढ़ने की क्षमता है, जो विश्व स्तर के कलाकारों को बाकियों से अलग करती है। इसलिए कभी भी संघर्ष करने से मत डरो।

इनके बारे में भी पढ़ें -:

आपको मेरा यह ब्लॉग Best Struggle Motivational Quotes In Hindi कैसा लगा, मुझे कमेंट करके बताएं।

अगर आपको यह Life Struggle Motivational Quotes In Hindi अच्छे लगे हो तो इसे अपने दोस्तों को भी शेयर करें।

ताकि जो लोग जीवन में कुछ करना  चाहते है, कुछ बनना चाहते। लेकिन जीवन की मुसीबतों के कारण हार मान कर बैठ गए है वे इन Struggle Motivational Quotes से Inspire हो सके, Motivate हो सके।

मेरे फेसबुक पेज पर जाकर इसे लाइक व अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, लिंक नीचे दे दिया गया है।

HTTPS://WWW.FACEBOOK.COM/SUCCESSMATTERS4ME-113401247074883

By SuccessMatters4me

हमारी वेबसाइट SuccessMatters4me सफलता की प्रेरणादायक कहानियों, मोटिवेशनल बुक समरी, प्रेरक कोट्स, मोटिवेशनल शायरी,पर्सनल फाइनेंस, पैसा कमाने के ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों, और सफल व महान लोगों की इंस्पिरेशनल लाइफ स्टोरीज़ का ऑनलाइन स्रोत है। हमने अपने पाठकों के लिए उपयोगी और सदाबहार सामग्री देने पर ध्यान केंद्रित किया। आज हम दुनिया की सबसे तेजी से विकसित, स्व-विकास साइटों में से एक बन गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *