भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान लगता है,
लेकिन इसका मतलब यह नहीं की भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चलती है।

~~Bill Gates

Table of Contents

Bill Gates’s Biography | Networth | Lifestyle | Age | Hobbies | Daily Routine | Family Life | Quotes & More

दोस्तों माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के जीवन पर आधारित यह Hindi Biography आपके जीवन व सोचने के नजरिये को बदल सकती है। आप चाहे महिला है या पुरुष, यह Bill Gates Biography in Hindi आपके लिए एक Life Changing Biography साबित हो सकती है।

आपको Bill Gates की इस Life Story से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और आप अपनी जिन्दगी के प्रति Motivate Inspire हो जाओगे।

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की जीवनी

Bill Gates Biography In Hindi, Motivational Biography Of Bill Gates In Hindi, Bill Gates Success Story In Hindi, Bill Gates Ki Jeevani In Hindi, Bill Gates Ka Jeevan Parichay, Bill Gates Ki Life Story, Bill Gates Ki Life History, Bill Gates Ki Biography Hindi Mein.
Bill Gates Ka Jeevan Parichay

Bill Gates के बारे में | About Bill Gates

Quick Bio Of Bill Gates
Bill Gates’s Full Nameविलियम हेनरी गेट्स थर्ड
Bill Gates’s Nationality सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका
Bill Gates’s Birth Year – 28 अक्टूबर 1955 
Bill Gates’s Birth Place – सिएटल ,वाशिंगटन (अमेरिका ) 
Bill Gates’s Parenst – माँ – मैरी मैक्सेवल गेट्स व पिता – विलियम एच् गेट्स सीनियर
Bill Gates Bioबिजनेसमैन, निवेशक, कंप्यूटर प्रोग्रामर
Bill Gates Famous For – माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक व बिल एंड मेलिंडा गेट्स फ़ॉउंडेशन  के सह  संस्थापक
Bill Gates’s Wife Nameमेलिंडा गेट्स
Bill Gates’s Children – 3 बच्चे ( 2 लड़की जेनिफर गेट्स व फोएबे गेट्स व एक लड़का रोरी गेट्स ) 
Bill Gates Net Worth – 110.3 बिलियन डॉलर्स ( फ़ोर्ब्स के 01 /04 /2023 के आकड़ो के अनुसार ) 
Bill Gates’s Salary – 6.98 करोड़ रूपए महीना
Bill Gates’s Age – 67 साल ( 28 अक्टूबर 2022 के अनुसार )
Biography of Microsoft Founder Bill Gates

Bill Gates कौन है | Bill Gates Koun Hain?

Microsoft के सह संस्थापक बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स थर्ड है। बिल गेट्स एक अमेरिकी बिजनेस मैग्नेट, सॉफ्टवेयर डेवलपर, निवेशक तथा एक लोक परोपकारी व्यक्ति हैं। वे दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक तथा एक लोक कल्याणकारी ,गैर सरकारी संगठन बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के भी सह संस्थापक है, जिसके जरिए बिल गेट्स व उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स पूरी दुनिया में बहुत सारी लोक परोपकारी योजनाओं का वित्त पोषण कर रहे हैं।

इन सबके अलावा बिल गेट्स 1995 से 2017 तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके हैं। 2017 में अमेजॉन डॉट कॉम के संस्थापक जैफ बेजॉस के दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने के बाद से ही वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन 2021 के शुरुआत में टेस्ला इंक के मालिक एलन मस्क 175 बिलियन डॉलर्स के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बन गए। 01/04/2023 के आंकड़ों के अनुसार Bernard Arnault & Family, Elon Musk, Jeff Bezos और Larry Ellison के बाद बिल गेट्स अब दुनिया के 5th सबसे रिचेस्ट पर्सन है।  

Bill Gates का जन्म | Bill Gates’s birth

Microsoft के फाउंडर बिल गेट्स का जन्म अमेरिका के सीएटल, वाशिंगटन में 28 अक्टूबर 1955 को विलियम एच् गेट्स सीनियर व मरियम मैक्सेवल के दूसरे बच्चे के रूप में हुआ। बिल गेट्स की दो बहनें हैं उनकी बड़ी बहन का नाम क्रिस्टी व छोटी बहन का नाम लिब्बी है।

Bill Gates के माता पिता | Bill Gates’s parents

Bill Gates Biography In Hindi, Motivational Biography Of Bill Gates In Hindi, Bill Gates Success Story In Hindi, Bill Gates Ki Jeevani In Hindi, Bill Gates Ka Jeevan Parichay, Bill Gates Ki Life Story, Bill Gates Ki Life History, Bill Gates Ki Biography Hindi Mein.
Bill Gates Ki Jeevani Hindi Mein

बिल गेट्स के पिता विलियम एच गेट्स सीनियर पेशे से एक वकील थे। तथा उनकी मां मरियम मैक्सवेल गेट्स एक वित्तीय संस्थान यूनाइटेड वे ऑफ़ अमेरिका के निदेशक मंडल में कार्य कर चुकी है।

Bill Gates का शुरुआती जीवन | Early life of Bill Gates

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के माता पिता चाहते थे कि बिल गेट्स अपना कैरियर एक कानून व्यवसायी के रूप में शुरू करें। लेकिन बिल गेट्स की रुचि बचपन से ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में रही है।  बिल गेट्स बचपन मे एक शांत स्वभाव के बच्चे थे।

वे किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे और हमेशा एकांत में रहना पसंद करते थे। बिल गेट्स के इस स्वभाव से चिंतित होकर उनके माता-पिता ने उनका दाखिला लेकसाइड प्रेप स्कूल में करा दिया, जो कि एक निजी स्कूल था।

बिल गेट्स की शिक्षा | Bill Gates Education

जब बिल गेट्स केवल 17 साल के थे तो उन्होंने अपने एक दोस्त पॉल एलन के साथ मिलकर एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम बनाया जिसका नाम ‘ट्राफ ओ डाटा‘ था ,जो सड़क पर चलने वाले वाहनों की गिनती कर सकता था। इसे बेचकर गेट्स व एलन ने 20000 डॉलर कमाए।   

जब वे केवल 13 साल के थे तथा आठवीं क्लास में पढ़ रहे थे, तभी उन्होंने अपना पहला कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्राम लिखा। बिल गेट्स को बचपन से ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में इतनी गहरी रुचि थी कि इसके लिए वे अपनी गणित की क्लासेज छोड़ दिया करते थे तथा घंटों तक कंप्यूटर लैब में बैठे सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग करते रहते थे। बिल गेट्स द्वारा लिखा उनका पहला कंप्यूटर प्रोग्राम टिक टेक टॉय, एक कंप्यूटर गेम था।

बिल गेट्स की उच्च शिक्षा | Bill Gates Higher Education

1973 में बिल गेट्स ने अपनी स्नातक की शिक्षा लेकसाइड स्कूल से एक नेशनल मेरिट स्कॉलर के रूप में पास की। पोस्ट ग्रेजुएट की पढाई के लिए 1973 में ही उनका दाखिला हार्वर्ड कॉलेज में हो गया जहां उन्होंने गणित व कंप्यूटर साइंस विषयों को चुना। लेकिन 2 साल बाद ही माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना के समय उन्होंने हार्वर्ड कॉलेज की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।     

माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत | Establishment of Microsoft

Bill Gates Biography In Hindi, Motivational Biography Of Bill Gates In Hindi, Bill Gates Success Story In Hindi, Bill Gates Ki Jeevani In Hindi, Bill Gates Ka Jeevan Parichay, Bill Gates Ki Life Story, Bill Gates Ki Life History, Bill Gates Ki Biography Hindi Mein.
Motivational Biography Of Bill Gates In Hindi

1975 में माइक्रो इंस्ट्रूमेंटेशन एंड टेलीमेट्री सिस्टम ( MITS ) नामक कंपनी द्वारा निर्मित कंप्यूटर ‘अल्टेयर 8800‘बहुत प्रचलित हुआ था। बिल गेट्स ने इस कंप्यूटर के बारे में ‘पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक्स ‘नामक एक मैगजीन में पढ़ा जिसे पढ़कर वे इतने प्रभावित हुए कि बिल गेट्स व उनके बचपन के दोस्त पॉल एलन ने इस कंप्यूटर के लिए सॉफ्टवेयर प्रोग्राम लिखने की पेशकश कंपनी से की।

एम आई टी एस कंपनी के अध्यक्ष ऐड रोबोट्स ने इसके लिए अपनी सहमति व्यक्त कर दी। कुछ हफ्तों तक काम करने के बाद आखिरकार कंप्यूटर के लिए सॉफ्टवेयर प्रोग्राम तैयार हुआ और यह बखूबी चला भी। परिणाम स्वरूप कंपनी MITS ने एलन के साथ एक व्यापारिक समझौता किया जिसके अनुसार एलन एम आई टी एस के कंप्यूटर के लिए प्रोग्राम लिखता।

इस समय बिल गेट्स हार्वर्ड कॉलेज में अपनी पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे थे। 1975 में बिल गेट्स ने एलन के साथ काम करने के लिए हार्वर्ड की अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया। 4 अप्रैल 1975 को पॉल एलन व बिल गेट्स ने अपनी साझेदारी के तहत माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की।

उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट शब्द को MITS के माइक्रो व सॉफ्टवेयर के सॉफ्ट से लिया है। उन्होंने अपना पहला कार्यालय अल्बूकर्क ,न्यू मैक्सिको (अमेरिका ) में बनाया जिसके सबसे पहले कर्मचारी बिल गेट्स व पॉल एलन थे। 26 नवंबर 1976 को बिल गेट्स व पॉल एलन ने माइक्रोसॉफ्ट को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर करा लिया।   

 माइक्रोसॉफ्ट ने 1976 के अंत तक MITS कंप्यूटरस के लिए प्रोग्राम लिखे , इसके बाद वे MITS के अनुबंध से मुक्त हो गए। लेकिन उन्होंने दूसरे सिस्टम्स के लिए प्रोग्राम्स लिखना जारी रखा। 1980 में माइक्रोसॉफ्ट व IBM के बिच समझौते के तहत उन्होंने IBM के कम्प्यूटर्स के लिए भी प्रोग्राम्स लिखे।

1985 में पहली बार अपने नए ओप्रटिंग सिस्टम के तहत उन्होंने विंडोज के अपने पहले संस्करण के रूप में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज‘ को जारी किया। इसके बाद बिल गेट्स ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने लगातार नई नई उंचाईयों को छूना जारी रखा और इसी तरह आगे बढ़ते हुए वे एक दिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।


सन 2000 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन वे अध्यक्ष व मुख्य सॉफ्टवेयर आर्किटेक के पद पर बने रहे। 2014 में जब सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट के नए अध्यक्ष बने तो बिल गेट्स ने सत्या नडेला को समर्थन देने के लिए अपने अध्यक्ष पद को छोड़ दिया व एक नए पद टेक्नोलॉजी एडवाइजर के पद को धारण किया।

माइक्रोसॉफ्ट में अपने करियर के दौरान उन्होंने कंपनी में विभिन्न पदों पर कार्य किया तथा मई 2014 तक वे कंपनी के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयर धारक भी रहे।   

Bill Gates की Microsoft से Retirement

जून 2006 में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने घोषणा की कि वे माइक्रोसॉफ्ट में अपनी भूमिका को धीरे-धीरे कम कर देंगे और अपना पूरा समय बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को देंगे। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन एक निजी धर्मार्थ संस्था है, जिसकी स्थापना 2000 में बिल गेट्स व उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने की थी। इस फाउंडेशन का पुराना नाम विलियम एच गेट्स फाउंडेशन था जिसकी स्थापना बिल गेट्स के पिता विलियम एच् गेट्स सीनियर के द्वारा 1994 में की गयी थी।

बिल एंड मेलिन्डा गेट्स फाउंडेशन दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट फाउंडेशन है। जिसकी कुल संपत्ति 46.8 बिलियन डॉलर्स है। इस संस्था का प्रमुख लक्ष्य वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराना व अत्यधिक गरीबी को कम करके गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसके अलावा यह संस्था अमेरिका में शिक्षा के अवसरों को बढ़ाने व तकनीकी शिक्षा तक सभी की पहुंच को सक्षम बनाने के लिए भी काम कर रही है।  

Bill Gates द्वारा लिखी Famous Books

बिल गेट्स ने कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • द रोड अहेड” (1995) – इस पुस्तक में गेट्स प्रौद्योगिकी के भविष्य और समाज पर इसके प्रभाव के बारे में चर्चा करते हैं।
  • बिजनेस @ द स्पीड ऑफ थॉट” (1999) – इस पुस्तक में, गेट्स इस बात की पड़ताल करते हैं कि व्यावसायिक प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कैसे किया जा सकता है।
  • जलवायु आपदा से कैसे बचा जाए” (2021) – इस पुस्तक में, गेट्स ने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की अपनी योजना की रूपरेखा दी है।
  • “द बिल गेट्स नोट्स” – गेट्स ने कई किताबें भी लिखी हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न विषयों पर उनके विचारों को संकलित करती हैं। ये पुस्तकें उनके निजी ब्लॉग, गेट्स नोट्स पर आधारित हैं।

यह ध्यान देने योग्य है कि गेट्स ने कई अन्य पुस्तकों में भी योगदान दिया है, जैसे कि क्लेटन क्रिस्टेंसन द्वारा “द इनोवेटर की दुविधा” और जेफरी सैक्स द्वारा “द एंड ऑफ पॉवर्टी”।

Bill Gates की Wife, Melinda Gates की Books

Bill Gates Biography In Hindi, Motivational Biography Of Bill Gates In Hindi, Bill Gates Success Story In Hindi, Bill Gates Ki Jeevani In Hindi, Bill Gates Ka Jeevan Parichay, Bill Gates Ki Life Story, Bill Gates Ki Life History, Bill Gates Ki Biography Hindi Mein.
Bill Gates Biography In Hindi
  1. The divine openings playbook.
  2. Famine, affluence, and morality.
  3. The moment of lift: How empowering women change the world.
  4. The Mother and Child Project: Raising our voices for health and hope.

बिल गेट्स नेट वर्थ | Bill Gates net worth

फोर्ब्स डॉट कॉम के नवीनतम ( 01 / 04 / 2023 ) के आंकड़ों के अनुसार बिल गेट्स की कुल संपत्ति $110.3 बिलियन डॉलर है। 1987 से लगातार फोर्ब्स पत्रिका के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल होते रहे हैं। तथा पहली बार 1995 में बिल गेट्स को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया गया तथा 2017 तक लगातार उन्होंने इस खिताब को अपने पास बनाए रखा।

2017 में पहली बार अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक जेफ बेजोस ने बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का दर्जा हासिल किया। इस समय बिल गेट्स अपनी कुल संपत्ति लगभग $110.3 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के 5th सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Bill Gates की फैमिली | Bill Gates Family

Bill Gates Biography In Hindi, Motivational Biography Of Bill Gates In Hindi, Bill Gates Success Story In Hindi, Bill Gates Ki Jeevani In Hindi, Bill Gates Ka Jeevan Parichay, Bill Gates Ki Life Story, Bill Gates Ki Life History, Bill Gates Ki Biography Hindi Mein.
Bill Gates Life Story In Hindi

बिल गेट्स की पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स माइक्रोसॉफ्ट की पूर्व जनरल मैनेजर रह चुकी हैं। बिल गेट्स व मेलिंडा फ्रेंच की पहली बार मुलाकात न्यूयॉर्क में एक व्यापार मेले में हुई थी तथा 1987 से ही एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1994 में दोनों ने शादी कर ली। उनके तीन बच्चे हैं जिनमें से दो लड़की जेनिफर गेट्स व फॉएबे गेट्स तथा एक लड़का रोरी गेट्स है। बिल गेट्स धर्म को बहुत अधिक महत्व देते हैं और बचपन से ही कैथोलिक चर्च से जुड़े रहे हैं।

Bill Gates का घर | Bill Gates’s house

वाशिंगटन लेक के बिलकुल सामने 66,000 वर्ग फुट में बसा बिल गेट्स का हाउस डिजाइन और प्रौद्योगिकी का अद्भुत नमूना है। यह अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। 2009 में बिल गेट्स के इस घर की क़ीमत $ 147.5 मिलियन थी। मेडिना, वाशिंगटन स्थित बिल गेट्स के घर को बनाने में $ 63 मिलियन और सात साल का समय लगा, जिसका नाम “सिटीजन केन” नामक एक ड्रामा फिल्म के काल्पनिक करैक्टर चार्ल्स फोस्टर केन के काल्पनिक घर के नाम “ज़ानाडू 2.0” पर रखा गया। बिल गेट्स को किताब पढ़ने का बहुत शौक है तथा वे हफ्ते में एक किताब पढ़ लेते हैं। उन्होंने अपने घर में एक बहुत बड़ा पुस्तकालय बनवा रखा है।

बिल गेट्स प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ने के शौकीन हैं। उन्होंने अपनी लाइब्रेरी की छत को प्रशिद्ध व्यक्तियों के विचारों से उद्धृत करवा रखा है। बिल गेट्स को टेनिस व गोल्फ खेलना पसंद है। अमेरिकी राष्ट्रपति के समान ही बिल गेट्स के दैनिक कार्यक्रम तय किए जाते हैं।   

बिल गेट का डेली रूटीन | Bill Gates’s Daily Routine

बिल गेट्स को जल्दी उठने के लिए जाना जाता है और अक्सर अपने दिन की शुरुआत किसी न किसी तरह के व्यायाम से करते हैं जैसे कि टेनिस खेलना, टहलना या जिम में कार्डियो करना। उनका मानना है कि व्यायाम उन्हें पूरे दिन केंद्रित रहने में मदद करता है।

अपने वर्कआउट के बाद, गेट्स आमतौर पर कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं और उनके साथ नाश्ता करते हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस दौरान समाचार पढ़ने की कोशिश करते हैं ताकि वर्तमान घटनाओं से अवगत रहें।

इसके बाद, गेट्स आमतौर पर अपने कार्यालय जाते हैं, जहाँ वे अपने दिन का अधिकांश समय व्यतीत करते हैं। उन्होंने अपने काम को बैठकों और फोन कॉलों के साथ-साथ ईमेल की समीक्षा करने और जवाब देने के रूप में वर्णित किया है। वह रिपोर्ट पढ़ने और नई तकनीकों पर शोध करने में भी समय व्यतीत करता है।

गेट्स एक बहुत ही संरचित कार्यक्रम के लिए जाने जाते हैं और अक्सर पूरे दिन में विभिन्न कार्यों के लिए विशिष्ट समय को रोकते हैं। वह एक बहुत ही केंद्रित कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं और काम करते समय विकर्षणों को कम करने की कोशिश करते हैं।

शाम के समय, गेट्स आमतौर पर अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं और किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा है कि वह हर रात सोने से पहले एक घंटा पढ़ने की कोशिश करते हैं।

बिल गेट्स के शौक़ और रुचियाँ | Bill Gates Hobbies

Bill Gates Biography In Hindi, Motivational Biography Of Bill Gates In Hindi, Bill Gates Success Story In Hindi, Bill Gates Ki Jeevani In Hindi, Bill Gates Ka Jeevan Parichay, Bill Gates Ki Life Story, Bill Gates Ki Life History, Bill Gates Ki Biography Hindi Mein.
Bill Gates Success Story In Hindi

बिल गेट्स को प्रौद्योगिकी और लोकोपकार के क्षेत्र में उनके कार्य के बाहर व्यापक रुचियों और शौक के लिए जाना जाता है। यहाँ कुछ शौक हैं जिनका उन्होंने सार्वजनिक रूप से उल्लेख किया है:

पढ़ना: गेट्स एक उत्साही पाठक हैं और उन्होंने कहा है कि वे एक वर्ष में लगभग 50 पुस्तकें पढ़ते हैं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत ब्लॉग, गेट्स नोट्स पर Reading Lists को भी साझा किया है, जहां वे विभिन्न विषयों पर पुस्तकों की अनुशंसा करते हैं।

टेनिस: गेट्स किशोरावस्था से ही टेनिस खेल रहे हैं और अभी भी इस खेल को खेलना पसंद करते हैं। उन्होंने कई चैरिटी टूर्नामेंट में भाग लिया है और वे पेशेवर टेनिस मैच देखने के भी प्रशंसक हैं।

ब्रिज: गेट्स कार्ड गेम ब्रिज के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने ब्रिज टूर्नामेंट में भी खेला है। उन्होंने सॉफ्टवेयर विकसित करने में भी मदद की है जो खिलाड़ियों के पुल कौशल में सुधार कर सकता है।

यात्रा: गेट्स यात्रा करना पसंद करते हैं और उन्होंने दुनिया भर के कई देशों का दौरा किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अलग-अलग संस्कृतियों के बारे में जानना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद है।

परोपकार: जबकि लोकोपकार एक पारंपरिक शौक नहीं है, गेट्स ने कहा है कि यह काम के बाहर उनके जुनूनों में से एक है। वह और उनकी पत्नी मेलिंडा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन चलाते हैं, जो वैश्विक स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीबी उन्मूलन पर केंद्रित है।

बिल गेट्स के फेमस कोट्स | Famous Quotes By Bill Gates

बिल गेट्स के कुछ प्रसिद्ध उद्धरण इस प्रकार हैं:

  • “सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह स्मार्ट लोगों को यह सोचने के लिए प्रेरित करती है कि वे हार नहीं सकते।”
  • “हम सभी को ऐसे लोगों की ज़रूरत है जो हमें प्रतिक्रिया दें। इसी तरह हम सुधार करते हैं।”
  • “यदि आप इसे अच्छा नहीं बना सकते हैं, तो कम से कम इसे अच्छा रहने दो।”
  • “मैं एक कठिन काम करने के लिए एक आलसी व्यक्ति को चुनता हूँ क्योंकि एक आलसी व्यक्ति इसे करने का एक आसान तरीका खोज लेगा।”
  • “आपके सबसे नाखुश ग्राहक आपके सीखने का सबसे बड़ा स्रोत हैं।”
  • “सूचना प्रौद्योगिकी और व्यवसाय एक दूसरे से जटिल रूप से जुड़े हुए हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी एक के बारे में दूसरे के बारे में बात किए बिना सार्थक रूप से बात कर सकता है।”
  • “विज्ञापन का भविष्य इंटरनेट है।”
  • “हम प्रौद्योगिकी के साथ दुनिया बदल रहे हैं।”
  • “जैसा कि हम अगली सदी में देखते हैं, नेता वे होंगे जो दूसरों को सशक्त बनाते हैं।”
  • “इंटरनेट कल के वैश्विक गांव के लिए टाउन स्क्वायर बन रहा है।”

यह ध्यान देने योग्य है कि ये उद्धरण पिछले वर्षों में गेट्स के कई सार्वजनिक वक्तव्यों और साक्षात्कारों का एक छोटा सा चयन मात्र हैं।

Bill Gates के Public Charitable Works

बिल गेट्स एक विशाल हर्दय के मालिक हैं और दुनिया भर में विभिन्न लोक परोपकारी योजनाओं का वित्त पोषण कर रहे हैं। 2008 से ही माइक्रोसॉफ्ट में दिन-प्रतिदिन के कार्य संचालन को छोड़ने के बाद से अपना पूरा समय बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को दे रहे हैं और विभिन्न धर्मार्थ संस्थाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यक्रमों को बड़ी मात्रा में वित्त पोषण कर रहे हैं।

2009 में बिल् गेट्स व वारेन बुफेट ने मिलकर ‘द गिविंग प्लेज ‘ नामक संस्था की स्थापना की है। जिसके तहत ये दोनों तथा इस संस्था के साथ जुड़ने वाले अन्य कोई भी व्यक्ति अपने कम से कम आधे धन का लोक कल्याण के लिए इस फंड में दान देने की प्रतिज्ञा करते हैं।

द गिविंग प्लेज नामक संस्था का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना व गरीबी को मिटा कर जीवन स्तर को सुधारना है। यह संस्था वैश्विक स्तर पर पोलियो बीमारी को खत्म करने के लिए ‘रोटरी इंटरनेशनल‘नामक संस्था के साथ भी मिलकर काम कर रही है।   

आप बिल गेट्स की इस जीवनी से क्या सीख सकते हैं ?

Bill Gates Biography In Hindi, Motivational Biography Of Bill Gates In Hindi, Bill Gates Success Story In Hindi, Bill Gates Ki Jeevani In Hindi, Bill Gates Ka Jeevan Parichay, Bill Gates Ki Life Story, Bill Gates Ki Life History, Bill Gates Ki Biography Hindi Mein.
Bill Gates Life History In Hindi

बिल गेट्स ने अपनी रूचि व लगन के कारण ही यह मुकाम हासिल किया है। हम उनके जीवन से बहुत शिक्षा ले सकते है और जीवन में उनकी तरह ही बहुत बड़े व्यक्ति बन सकते है। अगर आप भी मेहनत व लगन से कार्य करते रहे और अपने होंसले की डोर को थामे रखें तो आप अपने हर सपने को साकार कर सकते है और ऐसा कोई कार्य नहीं है जिसे आप नहीं कर सकते।

बस हमें बिल गेट्स की इस जीवनी ( Bill Gates Biography in Hindi ) से प्रेरणा लेने की जरूरत है। बिल गेट्स अपने बचपन में हमेशा दूसरे बच्चों से कटे कटे से रहते थे और दूसरे बच्चों के साथ ना ज़्यादा खेलते थे और ना ही ज्यादा बात करते थे । वे हमेशा अकेले रहना पसंद करते थे।

अगर कोई बचपन में बिल गेट्स को एक मासूम से बच्चे के रुप में देखता तो यह कभी नहीं कह सकता था की वे एक दिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनेंगे। लेकिन उन्होंने यह साबित कर दिया की अगर आपके होंसलों में जान है तो आप जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते है।   

Bill Gates के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

FAQs about Bill Gates
प्रश्न – Bill Gates का पूरा नाम क्या है?
उत्तर – बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स तृतीय ( William Henry Gates Third ) है।
प्रश्न – Bill Gates की नागरिकता क्या है? –
उत्तर – बिल गेट्स मेडिना, वाशिंगटन राज्य, अमेरिका में रहते है।
प्रश्न – Bill Gates का जन्म कब हुआ था? –
उत्तर – बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर, 1955 को हुआ था।
प्रश्न – Bill Gates का जन्म कहाँ हुआ था? –
उत्तर – बिल गेट्स का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के सीएटल नामक शहर में हुआ था।
प्रश्न – Bill Gates के माता पिता कौन है? –
उत्तर – बिल गेट्स की माँ का नाम – मर्री मैक्सवेल गेट्स ( Mary Maxwell Gates ) और बिल गेट्स के पिता का नाम – विलियम एच् गेट्स सीनियर ( William H. Gates Sr. ) है।
प्रश्न – Bill Gates क्या काम करते है? –
उत्तर – बिल गेट्स अमेरिका के एक बिजनेसमैन, निवेशक और एक कंप्यूटर प्रोग्रामर है।
प्रश्न – Bill Gates का बिज़नेस क्या है? –
उत्तर – बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कंप्यूटर विंडोज, गेमिंग सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर डिवाइस आदि बनाती है।
प्रश्न – Bill Gates की वाइफ कौन है? –
उत्तर – बिल गेट्स पत्नी का नाम मेलिण्डा गेट्स ( Melinda Gates ) है।
प्रश्न – Melinda Gates का रिलिजन क्या है? –
उत्तर – बिल गेट्स ईसाई कैथोलिक ( Catholic ) धर्म को मानते है।
प्रश्न – Bill Gates के कितने बच्चे है? –
उत्तर – बिल गेट्स के 3 बच्चे है। एक बेटा और दो बेटियां।
प्रश्न – Bill Gates की बेटी का नाम क्या है? –
उत्तर – बिल गेट्स की बड़ी बेटी का नाम जेनिफ़र गेट्स ( Jennifer Gates ) और उनकी छोटी बेटी का नाम फोएबे गेट्स ( Phoebe Gates ) है।
प्रश्न – Bill Gates का बेटा कौन है? –
उत्तर – बिल गेट्स के बेटे का नाम रोरी गेट्स ( Rory Gates ) है।
प्रश्न – Bill Gates की कुल सम्पत्ति कितनी है? –
उत्तर – बिल गेट्स की कुल संपत्ति 119.7 बिलियन डॉलर्स ( फोर्ब्स के दिनांक 18/11/2020 आंकड़ों के अनुसार ) है। भारतीय रुपयों में यह राशि लगभग 89775 अरब रूपए होती है।
प्रश्न – Bill Gates की सैलरी कितनी है? –
उत्तर – बिल गेट्स हर महीने लगभग Rs 6.98 करोड़ रूपए महीना कमाते है।
प्रश्न – Bill Gates एक सेकण्ड में कितना पैसा कमाते है? –
उत्तर – बिल गेट्स 1 सेकण्ड में लगभग 12054 रूपए कमाते है।
प्रश्न – Bill Gates की ऐज कितनी है? –
उत्तर – 28 October 2020 के आधार पर बिल गेट्स की उम्र 65 साल है।
प्रश्न – Bill Gates का मोबाइल नंबर क्या है? –
उत्तर – (206) 709-3400  और email media@gatesfoundation.org
प्रश्न – Bill Gates की कंपनी का क्या नाम है? –
उत्तर – बिल गेट्स की कंपनी का नाम माइक्रोसॉफ्ट है।
प्रश्न – Microsoft के संस्थापक कौन है? –
उत्तर – बिल गेट्स और उनके दोस्त पॉल एलन।
प्रश्न – Microsoft की स्थापना कब हुई थी? –
उत्तर – Microsoft की स्थापना बिल गेट्स और उनके दोस्त पॉल एलन ने मिलकर 4 अप्रैल 1974 को की थी।
प्रश्न – Microsoft के सीईओ कौन है
उत्तर – वर्तमान में Microsoft के CEO भारतीय अमेरिकी मूल के इंजीनियर सत्या नडेला ( Satya Narayana Nadella ) है।
प्रश्न – क्या Bill Gates को Color Blindness की बीमारी है ?
उत्तर – 2016 में उन्होंने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि उन्हें कलर ब्लाइंडनेस नामक बीमारी है।

इनके बारे में भी पढ़े -:

हम उम्मीद करते हैं की आपको यह ब्लॉग बहुत अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं, ताकि हम आपके लिए इसी तरह की मोटिवेशनल जानकारी लाते रहे। इसके अलावा आप इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। 

ताकि जो लोग जीवन में कुछ करना चाहते हैं, कुछ बनना चाहते हैं। लेकिन जीवन की परेशानियों के कारण, उन्होंने हार मान ली है। तो वे लोग इस ब्लॉग ‘Bill Gates Biography in Hindi‘ से प्रेरित हो सकें। 

इसी तरह की और मोटिवेशनल जानकारी के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और टेलीग्राम पर फॉलो करें। 

Related Tags –

Bill Gates Biography In Hindi, Motivational Biography Of Bill Gates In Hindi, Bill Gates Success Story In Hindi, Bill Gates Ki Jeevani In Hindi, Bill Gates Ka Jeevan Parichay, Bill Gates Ki Life Story, Bill Gates Ki Life History, Bill Gates Ki Biography Hindi Mein.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *